PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

Share Market में आज फिर देखने को मिली जबरदस्त तेजी, निवेशकों को हुआ बड़ा फायदा,

business-stock-market-saw-a-strong-rally-again-today-with-investors-benefiting-significantly

PTB Business न्यूज़ मुंबई : सेंसेक्स आज 23 अक्टूबर को 750 अंक चढ़कर 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 220 अंक की तेजी है, ये 26,090 के स्तर पर है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए हैं। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। आज के कारोबार में आईटी और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है।

.

.

निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.80% और FMCG इंडेक्स 0.50% ऊपर है। शेयर बाजार में ये तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद आई है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों देश ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं। मिंट की एक रिपोर्ट में भी सोर्सेज का हवाला देकर कहा गया था कि ट्रेड डील पर बातचीत एडवांस्ड स्टेज में हैं। टैरिफ 50% से घटकर 15% तक हो सकता है। एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.39% चढ़कर 3,898 पर और जापान का निक्केई 1.30% गिरकर

.

.

48,664 के स्तर पर है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.081% नीचे 25,760 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.66% गिरकर 3,888 पर कारोबार कर रहा है। 22 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.71% गिरकर 46,590 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.93%% और S&P 500 0.53% गिरा था। वहीं आपको यह भी बता दें कि 21 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 96.72 करोड़ की खरीदारी की। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 607 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की।

.

.

अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹300.41 करोड़ के शेयर्स खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹29,922.90 करोड़ की नेट खरीदारी की है। सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी। वहीं बीते दिनों यानि दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 63 अंक ऊपर 84,426 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 25 अंकों की तेजी रही।

.

.

ये 25,869 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, मीडिया और आईटी शेयरों में तेजी रही। PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर गिरे। पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग से अब तक सेंसेक्स 4702 अंक (5.90%) चढ़ा है। वहीं निफ्टी में 1565 अंक (6.44%) का उछाल रहा। 2024 में 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी। तब सेंसेक्स 335 अंक की बढ़त के साथ 79,724 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 99 अंक की उछाल रही, ये 24,304 पर बंद हुआ था।