PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

इस कॉलेज में 15 दिन पहले ही ज्वाइन करने वाले 19 साल के छात्र ने की आत्महत्या, निकली बड़ी वजह,

bengaluru 19 year old student nitin commits suicide slitting throat hostel bathroom PTB News PTB Big News student

PTB Big न्यूज़ बेंगलुरु : एक 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने बेंगलुरु में अपने कॉलेज के हॉस्टल में कथित तौर से आत्महत्या कर ली / मृतक की पहचान केरल के नितिन के रूप में हुई है, जिसने कॉलेज के हॉस्टल के बाथरूम के अंदर अपना गला रेत लिया खुद को मौत के हवाले कर दिया / यह घटना बेंगलुरु के एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज की है /

बन्नेरघट्टा पुलिस के मुताबिक, केरल निवासी नितिन ने 15 दिन पहले ही एक दिसंबर को कॉलेज ज्वाइन किया था / छात्र नितिन केरल के कोझिकोड जिले में पडिनी ज़ारिया क्षेत्र के पास कोयलांडी गांव का रहने वाला था / बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि छात्र के माता-पिता दुबई में रहते हैं और पुलिस को संदेह है कि माता-पिता की ओर से ध्यान न देने के कारण उसने आत्महत्या की है / इस घटना के बाद छात्र के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था,

जहां डॉक्टरों ने उसे मॉत घोषित कर दिया था / सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बताया कि छात्र ने 1 दिसंबर को कॉलेज ज्वाइन किया और पहले साल के लिए सीईएस कोर्स में एडमिशन लिया था / मामले की जांच कर रही बन्नेरघट्टा पुलिस ने कहा कि छात्र अपने माता-पिता से दूर होने के कारण उदास था, जो वर्तमान में दुबई में हैं और कॉलेज ज्वाइन करने के बाद उसने अपने माता-पिता को कई बार फोन मिलाया था /

फिलहाल पुलिस ने उसके रूममेट्स और कॉलेज के अन्य छात्रों के बयान दर्ज किए हैं / उन्होंने पुलिस को बताया कि लड़का अपने माता-पिता को कॉलेज बुला रहा था और उनसे इस बात पर लड़ाई कर रहा था कि वह उसे देखने आएं / फिलहाल यह शुरुआती जांच में मिली जानकारी है / अभी आत्महत्या के कारणों का सही पता नहीं चल सका है /

Latest News