PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

धमाकों से दहला लुधियाना, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे, पुलिस मामले की जाँच में जुटी,

punjab ludhiana news cylinder explodes in kohara village ludhiana 8 shops PTB Big News PTB Big News Ludhiana punjab

PTB Shocking न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में जिला लुधियाना के कस्बा कोहाड़ा में 8 दुकानें आग लगने से राख हो गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान में व्यक्ति अवैध रूप से छोटे सिलेंडर भरने का काम करता था। इस बीच किसी सिलेंडर से गैस लीक हो गई। गैस की लीकेज के बाद दुकान में अचानक आग लग गई। धमाकों के आवाज से आस-पास के लोगों में भी भगदड़ मच गई।

दुकानदार जब तक आग लगने के कारण समझ पाता तब तक दुकान में धमाके होने लग गए। इस बीच साथ लगते 7 से 8 दुकानों तक आग पहुंच गई। आग ने दुकानों का सारा सामान चपेट में लेकर राख कर दिया। घटनास्थल पर लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना असहज हो गया। घटनास्थल पर इकट्‌ठे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में समराला, फोकल पॉइंट, सुंदर आदि फायर स्टेशनों से दमकल विभाग की गाड़ियों और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

बआग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें लोगों को दिखाई दे रही थी। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि 2 लोग आग की चपेट में आए हैं। झुलसे लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ितों को पहले कुमकलां अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत लुधियाना अस्पताल में रेफर किया गया। घायलों की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।

इलाके के लोगों ने बताया कि जिस दुकान से आग लगने की शुरुआत हुई है वहां अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जाती थी। कई बार इस अवैध कारोबार की पुलिस को भी लोगों ने सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को कम से कम डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। आग की लपटों ने बर्तन, साइकिल मरम्मत,

सिगरेट और सब्जियों की अस्थायी दुकानों को अपनी चपेट में लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि चूंकि अस्थायी दुकानें लकड़ी के लट्ठों और तिरपाल की चादरों से बनी थीं, इसलिए आग कुछ ही सेकेंड में भड़क गई। पुलिस चौकी रामगढ़ के इंचार्ज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Latest News