PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अमृतसर में केजरीवाल और मान के नेतृत्व में ‘आप’ के रोड शो के मौके पर उमड़ा जन सैलाब,

Sea of Humanity at aap party road show led by Kejriwal & Mann in Amritsar Bhagwant Mann Extends Innvite to People to Reach Khatkar Kalan on March 16

भगवंत मान द्वारा लोगों को 16 मार्च को खटकड़ कलाँ पहुँचने का दिया न्योता,

PTB Big Political चंडीगढ़ / अमृतसर : पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को 16 मार्च, 2022 को शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। इस रोड शो के दौरान अपने संबोधन में भगवंत मान ने कहा कि नई चुनी गई सरकार आम आदमी पार्टी की नीतियाँ और कार्यक्रमों में पूर्ण विश्वास और भरोसा रखने वाले लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पहले दिन से ही काम करना शुरू कर देगी।

भगवंत मान ने लोगों को इस ऐतिहासिक दिन के मौके पर राज्य के समग्र विकास और लोगों की बेहतरी के लिए प्रण लेने के लिए खटकड़ कलाँ पहुँचने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह ‘आप’ ही है, जिसने खटकड़ कलाँ में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर परंपरा को तोड़ा है, क्योंकि इससे पहले राज भवन में ऐसे समारोह आयोजित किए जाते थे। उन्होंने कहा कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य हमारे महान शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करना है।

भगवंत मान ने यह भी कहा कि वह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सरकारी कार्यालयों में पिछली प्रथा के अनुसार अब मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगाई जाएगी और अब सिफऱ् शहीद-ऐ-आज़म स. भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की तस्वीरें ही लगाई जाएंगी। लोगों का धन्यवाद करते हुए मान ने कहा कि सभी राजनीतिक दल ‘आप’ की अहमीयत को घटाकर नई सरकार बनाने के लिए कमर कस रही थीं परन्तु लोगों की एकता ने ‘आप’ के हक में 92 सीटों के बड़े फ़तवे के साथ उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।

122 राजनीतिक व्यक्तियों से सुरक्षा वापस लेने के फैसले का जि़क्र करते हुए मान ने कहा कि 27 पुलिस वाहनों को वापस लेने समेत 403 सुरक्षा कर्मचारियों को थानों में फिर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस कर्मचारी थानों में कानून व्यवस्था से सम्बन्धित ड्यूटियां निभाने के लिए पेशेवर ढंग से काम करेंगे। उन्होंने पिछली सरकारों द्वारा लोगों को बेवकूफ़ बनाने के लिए गाँवों/मोहल्लों में अपने तौर पर ठीकरी पहरे (रात की चौकसी) लगाने के लिए कहकर उनका मज़ाक उड़ाया, जबकि यह पुलिस कर्मी उनके आवास के बाहर लगे टैंटों में ठहरे हुए थे।

Sea of Humanity at aap party road show led by Kejriwal & Mann in Amritsar Bhagwant Mann Extends Innvite to People to Reach Khatkar Kalan on March 16

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रोड शो के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब को लंबे समय के बाद एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है, जो साफ़-सुथरी और पारदर्शी सरकार को सुनिश्चित बनाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी का कोई भी मंत्री और विधायक दुव्र्यवहार करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और जेल भेजा जाएगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि यह एक स्थापित तथ्य है कि पंजाबियों को क्रांति लाने के लिए जाना जाता है और उन्होंने सचमुच एक महान क्रांति लाकर ऐसा किया है।

पंजाबियों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप ने कमाल कर दिया है, मैं पंजाब को प्यार करता हूँ’’ क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत अकाली दल और कांग्रेस के दिग्गज नेता हाल ही में हुई विधानसभा चुनाव में हार गए हैं। उन्होंने कहा कि अकालियों और कांग्रेस दोनों का सफाया करने जैसा काम पंजाबियों के अलावा कोई नहीं कर सकता।

केजरीवाल ने दोहराया कि हम जल्द ही भ्रष्टाचार की बीमारी से मुक्त पंजाब (रंगला पंजाब) बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को बेईमान और दाग़ी राजनीतिज्ञों से छुटकारा मिलेगा, जो राज्य को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। केजरीवाल ने लोगों को भगवंत मान के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर खटकड़ कलाँ पहुँचने का न्योता दिया। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनके छोटे भाई भगवंत मान ही नहीं, बल्कि सभी पंजाब निवासी भी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा कि अब से सरकारी खज़ाने का एक-एक पैसा लोगों के कल्याण के लिए खर्चा जाएगा, इसके अलावा सभी गारंटियों/वायदों को सही मायनों में पूरा किया जाएगा। हालाँकि उन्होंने कहा कि कुछ गारंटियां सरकार बनने के तुरंत बाद लागू हो जाएंगी, जबकि बाकियों को समय लग सकता है। इस मौके’आप’के सीनियर नेता और दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मनीश सिसोदिया, विधायक और पंजाब मामलों के

Sea of Humanity at aap party road show led by Kejriwal & Mann in Amritsar Bhagwant Mann Extends Innvite to People to Reach Khatkar Kalan on March 16

इंचार्ज जर्नैल सिंह, विधायक और पंजाब मामलों के सह -इंचार्ज राघव चड्ढा, नये चुने गए विधायक, सीनियर नेता और वलंटियरें के इलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। रोड शो के दौरान उमड़ा जन सैलाब: विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान हाल ही में हुई शानदार जीत के बाद पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व अधीन निकाले गए रोड शो के दौरान पवित्र शहर अमृतसर की सडक़ों पर जन सैलाब उमड़ा।

सडक़ों के दोनों तरफ़ खड़े लोग फूलों की वर्षा कर रहे थे और जोश के साथ ‘इंकलाब जि़ंदाबाद, भारत माता की जय और बोले सो निहाल’ के नारे लगाते हुए तख्तियाँ, झंडे और तिरंगे पकड़ कर भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल का ज़ोरदार स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने ‘आप’ को इतना बड़ा फ़तवा देकर राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने में उनका भरपूर सहयोग के लिए हाथ हिलाकर लोगों का धन्यवाद किया।

देशभक्ति का गीत ‘रंग दे बसंती चोला’ बजाते हुए साउंड सिस्टम के साथ लगाए हुए फूलों के साथ सजे वाहनों के काफि़ले के रूप में निकाले गए रोड शो ने आम आदमी पार्टी के अधिकारियों के अलावा लोगों में भारी उत्साह भरा। स्थानीय कचहरी चौक से शुरू हुए रोड शो के दौरान भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल खुले वाहन में सवार हुए और यह रोड शो 4-एस चौक में समाप्त हुआ।