PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, भाखड़ा नहर से मिली हिमाचल प्रदेश लड़की के शव को लेकर हुआ बड़ा खुलासा,

bhakra-canal-patiala-punjab-nisha-sonijoginder-nagar-mandi

.

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली एक लड़की के शव की पहचान हो गई है। पता चला है कि मृतका निशा (22) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की रहने वाली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी (33), जो मोहाली पुलिस में तैनात है, पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका निशा चंडीगढ़ में

.

.

एयर होस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी। पिछले हफ्ते अपने घर जोगिंद्रनगर आई हुई थी और सोमवार को वह चंडीगढ़ लौट गई थी और अपने पीजी से प्रेमी युवराज के साथ निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। मंगलवार को नंगल के पास भाखड़ा नहर से उसका अर्धनग्न शव मिला। इस घटना का जैसे लोगों को पता चला तो भोले शंकर डाइवर्स क्लब ने नहर से शव निकाला और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।

.

.

बुधवार को शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया। राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में परिजनों ने शव की पुष्टि की। सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि निशा 20 जनवरी की शाम युवराज के साथ जाते हुए देखी गई थी। वहीं शुरुआती जांच के अनुसार, निशा को रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया। इस घटना के पहलुओं पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

.