PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, कपिल शर्मा, राजपाल यादव और रेमो डिसूजा को मिली जान से मारने की धमकी,

face-actors-serious-consequences-pakistans-kapil-sharma-rajpal-yadav-and-remo-dsouza-threatened

.

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : फिल्मी दुनिया में भी पाकिस्तान का आतंक छा गया है। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा, राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पाकिस्तान से आई है, जिसके बाद पुलिस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है।

.

.

ईमेल में लिखा है…हम आपकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हमारा मानना है कि एक संवेदनशील मामले को आपके ध्यान में लाना जरूरी है। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है। हमारा अनुरोध है कि आप इसे गंभीरता से लें और गोपनियता बनाए रखें। अगर ईमेल भेजने वाले की मांगें पूरी नहीं की गईं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईमेल भेजने वाले ने आठ घंटे के भीतर मांगें पूरी करने को कहा है।

.

.

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि ईमेल भेजने वाले ने कौन सी मांगें पूरी करने को कहा है। बहरहाल, राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा ने भी पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है। बता दें कि फिल्मी हस्तियों को धमकी देने का यह सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले भी कई मशहूर हस्तियों को इस तरह की धमकिया मिलती रही हैं।

.