PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दी सरकार को चेतावनी, बना देंगे देश भर के सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी,

Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait Rakesh warned the government Kisan Andolan Punjab Kisan

PTB Big News दिल्ली : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसानों को जबरन हटाने की कोशिश की गई तो सरकारी दफ्तरों को ही गल्ला मंडी बना दिया जाएगा / दिल्ली बॉर्डर का रास्ता पूरी तरह खोले जाने को लेकर राकेश टिकैत ने ये चेतावनी दी है /

टिकैत ने रविवार की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, “किसानों को अगर बॉर्डरों से जबरन हटाने की कोशिश हुई तो वे देश भर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे / वहीं उन्‍होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़े, वरना संघर्ष और तेज होगा / यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसान इस सरकार को ताकत का एहसास करा देंगे / सरकार कोई गलतफहमी में न रहे / कृषि कानूनों की वापसी से कम किसी भी समझौते पर आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है /

आंदोलनकारी किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई बैठक में शनिवार को टिकरी बॉर्डर पर रास्ता खोलने पर सहमति बन गई / यहां से 2 पहिया वाहनों और एंबुलैंस को गुजरने की इजाजत मिल गई है, हालांकि किसानों ने अभी यह भी शर्त रखी हुई है कि रास्ते को सुबह खोला जाएगा और रात को बंद किया जाएगा /

उल्लेखनीय है कि टिकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को आधी रात को उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस ने रास्ता खोलने का प्रयास किया / पुलिस ने जैसे ही आखिरी अवरोधक हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया किसान जेसीबी के आगे लेट गए / किसानों ने रात में ही यहां सभा शुरू कर दी / भीड़ जुटा ली गई और ऐलान कर दिया कि वे अब बॉर्डर नहीं खुलने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें