PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में डेंगू का आँकड़ा 16000 से पार, 5 साल में सबसे अधिक मामले आए सामने

dengue wreaks havoc in punjab 16000 cases highest number of cases in 5 years

PTB हेल्थ News चंडीगढ़ : कोरोना कहर के बाद अब डेंगू ने पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया है / पंजाब में इस साल अब तक 16 हजार से अधिक डेंगू के केस दर्ज किए जा चुके हैं और इससे मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है / पंजाब में इस साल अब तक के सबसे ज्यादा 16129 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं और 61 मौतें हो चुकी हैं /

.

.

बीते पांच सालों में पंजाब में कभी इतना डेंगू का कहर नहीं रहा, जितना इस साल देखने को मिल रहा है / इससे पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक मामले और मृत्यु 2017 में दर्ज की गई थी, जब डेंगू से 15,398 लोग संक्रमित हुए थे और 18 लोगों की मौत हुई थी /

.

.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो 30 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच राज्य में 12,000 मामले सामने आए और 50 से अधिक मौतें हुईं, जो 30 दिनों में अब तक की सबसे खराब स्थिति है / हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि डेंगू के मामलों में गिरावट शुरू हो गई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि रात के तापमान में भारी गिरावट आने तक कम से कम एक और महीने के लिए ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है /

.

.

डेंगू का सबसे अधिक अटैक साहिबजादा अजीत सिंह नगर यानी एसएएस नगर में हुआ है / एसएएस नगर 2,457 मामलों और 31 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित जिला है, इसके बाद बठिंडा (2,063 और 4), होशियारपुर (1,465), अमृतसर (1,461) और पठानकोट (1,434 और 1) हैं / एक्सपर्ट का कहना है समय रहते एक्शन न लेने की वजह से डेंगू का कहर बढ़ गया है /

.

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें