PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल में हुआ दर्दनक हादसा, दंपती की हुई दर्दनाक मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी,

bharmour-landslide-kills-newly-married-couple-chamba-heavy-rain-landslide-himachal-pardesh

.

PTB Sad न्यूज़ भरमौर : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में रात 2 बजे से भारी बारिश जारी है। इससे चंबा की चडी पंचायत के सुतांह गांव में पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम को चंबा अस्पताल भेज दिए गए है। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी से रात में एक बड़ा पत्थर संजू नाम के व्यक्ति के घर पर गिरा। इस घर में उनकी बेटी और दामाद सो रहे थे। अचानक पत्थर गिरने के बाद उनका पूरा मकान ढह गया। इससे नवविवाहित दंपत्ति की मौत हो गई।

.

.

मृतक की पहचान पल्लू और सनी के तौर पर हुई है। इन दोनों की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पलू पांच दिन से अपने मायके में थी। बीती शाम को ही उसका पति उसे लेने ससुराल आया था। आज दोनों ने वापस अपने घर लौटना था। मगर इससे पहले ही रात में वह हादसे का शिकार हो गए है। पत्थर गिरने से संजू का मकान भी जमींदोज हो गया है। चंबा के ही सिल्लाघाट में देस राज का मकान को भी नुकसान हो गया है।  यहां जमीन धंसने के बाद पहले ही मकान को खाली करवा दिया गया था।

bharmour-landslide-kills-newly-married-couple-chamba-heavy-rain-landslide-himachal-pardesh

.

इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चंबा जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ​​​​​​चुराह विधानसभा क्षेत्र में पत्थर और मलबे के कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग नकरोड और पगोला नाला सहित कई स्थानों पर बंद है। ग्राम पंचायत नेरा के गांव रलहेरा में नाले में आई बाढ़ से खेतों और मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शिकारी मोड़-नेरा-मांडका मार्ग भी बंद हो गया है।

.

.