PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब में दिनदहाड़े वकील को मारी अज्ञात हमलावरों ने गोलियां, CCTV खंगालने में लगी पुलिस,

punjab-amritsar-bullet-fired-again-in-punjab-lawyer-targeted-big-crime-news

PTB Sad न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन पड़ते जंडियाला गुरु में आज यानि सोमवार की सुबह एक वकील पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घायल व्यक्ति की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर से अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए,

.

.

जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित साजिश का लग रहा है। वहीं घायल वकील के भाई व पूर्व सरपंच जंडियाला गुरु ने बताया कि आज सुबह लखविंदर जल्दी घर से निकले थे। आज कोर्ट में फाइल अधिक लगी थी। लेकिन रास्ते में ही तीन युवकों ने उन्हें घेर फायरिंग की। उनकी बाजू पर तीन गोलियां लगी हैं।

.

उन्हें इसकी आशंका भी नहीं थी, घटना के बाद उनकी कार आगे बंद दुकानों के साथ टकरा गई। कारण अभी वे नहीं बता सकते, क्योंकि अभी तक उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में न तो कोई पुरानी रंजिश सामने आई है और न ही फिरौती से जुड़ा कोई मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंडियाला पुलिस मौके पर पहुंच गई

.

.

और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। वहीं जंडियाला के DSP रवींद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वकील लखविंदर सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है और जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

.