PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद

पैथोलॉजी लैब में लगी भीषण आग, शीशा तोड़कर निकले गए हॉस्पिटल में भर्ती नवजात बच्चे, आग बुझाने में फायरफाइटर,

bhavnagar-fire-breaks-out-in-pathology-lab-children-hospitalized-rescue-on-gujrat

PTB Sad न्यूज़ गुजरात : गुजरात के भावनगर शहर के काला नाला इलाके में बुधवार को एक पैथोलॉजी लैब में आग लग गई। आग की शुरुआत एक ब्रेजियर से हुई, जो धीरे-धीरे बिल्डिंग तक फैल गई और समीप कॉम्प्लेक्स में मौजूद 3-4 अस्पतालों को प्रभावित कर दिया। आग लगने पर, बिल्डिंग में फंसे 19 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने में 5 फायरफाइटर और 50 से अधिक कर्मचारी लगे।

.

जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी के भी घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। भावनगर शहर के कालूभर रोड पर सुबह करीब 9 बजे लगी आग में, इस कॉम्प्लेक्स में 10-15 हॉस्पिटल, दुकानें और ऑफिस हैं। फायर डिपार्टमेंट ने शीशा तोड़कर हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों और अन्य मरीजों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज के सर. टी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

.

.

यह आग काला नाला इलाके के करीब कॉम्प्लेक्स में स्थित देव पैथोलॉजी लैब में लगी। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चों व बुजुर्गों को बाहर निकाला। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। भावनगर फायर डिपार्टमेंट के फायर ऑफिसर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि 19-20 लोगों को बचाया गया है। आग कॉम्प्लेक्स की ब्रेसिंग में लगी और फिर पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस आग को बुझाने में 5 फायरफाइटर और 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे थे।

.

अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय युवक अस्पताल परिसर में फंसे मरीजों को निकालने में जुटे हुए थे। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, और मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

.

.

वहीं, भावनगर कमिश्नर एन.वी. मीणा ने बताया कि कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर जमा कचरे में आग लग गई थी। धुएं के कारण अस्पताल के मरीज प्रभावित हुए, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की पूरी जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

.

.