PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण

chief-minister-sukhwinder-singh-sukhu-inaugurated-the-regional-laboratory-building-of-the-pollution-control-board-shimla-himachal-pardesh

.

PTB Big Political न्यूज़ शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। यह प्रयोगशाला 938.44 वर्ग मीटर में फैली हुई है, जिसमें 234.61 वर्ग मीटर में प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया गया है। इसके बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। 

.

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu inaugurated the regional laboratory building of the Pollution Control Board Shimla

.

इस बहुमंजिला भवन में बिजली, जल आपूर्ति के साथ अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे इस प्रयोगशाला के संचालन में सहायता मिलेगी। प्रयोगशाला में पानी और अपशिष्ट जल की गुणवत्ता जांच, वायु गुणवत्ता निगरानी और सूक्ष्मजीव परीक्षण के लिए अलग-अलग अनुभाग बनाए गए हैं, जिससे विभिन्न पर्यावरणीय परीक्षण और निगरानी कार्य गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किए जा सकेंगे। भवन में सैंपल संग्रहण कक्ष, रसायन व कांच सामग्री भंडारण कक्ष, रिकॉर्ड कक्ष, मीटिंग हॉल और

.

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu inaugurated the regional laboratory building of the Pollution Control Board Shimla

.

कर्मचारियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई हैै, जिससे कार्यों का निष्पादन सुगमतापूर्वक किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रदान किया है। इसे एनएबीएल मानकों के अनुरूप बनाया गया है। आधुनिक संरचना, उन्नत विश्लेषण क्षमता और बेहतर सुरक्षा प्रावधानों के साथ यह नया भवन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तकनीकी क्षमता, कार्यकुशलता और सेवा स्तर को और अधिक बेहतर करेगा। 

.

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu inaugurated the regional laboratory building of the Pollution Control Board Shimla

.

इस अवसर पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा एवं सुरेश कुमार, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रवीण गुप्ता और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

.