PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

सुबह-सुबह टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से अलग हुए डिब्बे, बोगियों को छोड़ आगे निकल गया इंजन,

big accident coaches separated from moving train engine overtook leaving bogies Big Breaking News PTB Big Breaking News

PTB Big Accident न्यूज़ प्रयागराज : प्रयागराज में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रयागराज से लखनऊ जा रही इस ट्रेन का इंजन बाकी डिब्बों से अलग हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन का कोई डिब्बा न दुर्घटनाग्रस्त हुआ और न ही किसी यात्री को कोई चोट आई। लगभग 200 मीटर आगे चले जाने के बाद लोको पायलट ने इंजन को रोका।

गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी तो टेक्निकल टीम की सलाह पर ओएचई लाइन की बिजली बंद कर दी गई। जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के टर्मिनल स्टेशन प्रयागराज संगम से गंगा गोमती एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे रवाना हुई थी। लगभग 6:30 बजे ट्रेन रामचौरा स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर पहले पहुंची थी कि अचानक इंजन और कोच को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। इसी से कोच अलग हो गए और इंजन आगे बढ़ गया।

इंजन के कोच छोड़ आगे बढ़ जाने से ट्रेन के डिब्‍बों में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी यात्री इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। रेलवे प्रशासन के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। मौके पर टेक्निकल टीम और स्थानीय स्टेशन से जीआरपी और आरपीएफ को भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई है।

Latest News

Latest News