PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

‘जज़्बे को सलाम’ संदेश के साथ इनोसेंट हार्ट्स के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत,

Innocent Hearts honored the sports achievers with message A Salute to Passion Jalandhar

PTB News शिक्षा : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘दिशा-एक पहल’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) के स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में श्री लवजीत सिंह (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफ़िसर, जालंधर) ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर नृत्य, सोलो डांस रैप, गायन आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्यातिथि के द्वारा लगभग 300 खिलाड़ी,जो नैशनल,स्टेट व डिस्ट्रिक्ट लेवल पर विजेता रहे हैं, को इस समारोह में सम्मानित किया गया।

श्री राजीव पालीवाल (डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स) ने ट्रस्ट ‘दिशा-एक पहल’ द्वारा स्पोर्ट्स के क्षेत्र के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना आज के समय की आवश्यकता है और युवा पीढ़ी की सामाजिक जागरूकता तथा सर्वांगीण विकास के लिए उनके उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इनोसेंट हार्ट्स के सभी स्कूल फिट इंडिया के साथ सर्टीफाइड हैं।

Innocent Hearts honored the sports achievers with message A Salute to Passion Jalandhar

नेशनल लेवल पर विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स फील्ड में और अधिक पारंगत बनाने के लिए इनोसेंट हार्ट्स लोहारां में उपलब्ध गेम्स पर ट्रस्ट द्वारा 100% फ्री कोचिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि लोहारां को स्पोर्ट्स हब बनाया जा रहा है, जहाँ पर पिछले दिनों खेलों को बढ़ावा देने हेतु इंटरनेशनल स्टैंडर्ड शूटिंग रेंज, बास्केटबॉल कोर्ट( एंटी इंजरी सरफेसिंग) क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया गया।

इसके अतिरिक्त सोकर टेबल, एयर हॉकी टेबल, सेल्फ डिफेंस (जूडो, कराटे, बॉक्सिंग) योगा विद मेडिटेशन ज़ोन की व्यवस्था भी की गई है। बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को ट्यूशन फीस में 100%, राज्य स्तर पर 50% और जिला स्तर पर 25% तक ट्यूशन फीस में राहत दी जाती है। मंच का संचालन विद्यार्थियों के द्वारा बखूबी किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती शैली बौरी (एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स), श्रीमती आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेज), डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सी.एस.आर) व मैनेजमेंट के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Latest News