PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

RDX के बाद इस जिले से मिला फिर टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड, आंतकी साजिश फिर हुई नाकाम,

tiffin bomb and four hand grenades found after rdx in gurdaspur punjab Police foiled the terrorist conspiracy again

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले में आरडीएक्‍स मिलने के बाद अब टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंंप मच गया है / पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद गुरदासपुर के सलेमपुर एरियन राेड क्षेत्र में एक बैग में यह टिफिन बम और हैंड ग्रेनेड बरामद किया / इसके बाद पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है /

आपको यह भी बता दें कि मंगलवार को थाना दीनानगर पुलिस ने 900 ग्राम RDX और भैणी मियां खां में दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे / इसके बाद गुरदासपुर सदर थाना की पुलिस ने एक टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं / पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है /

tiffin bomb and four hand grenades found after rdx in gurdaspur punjab Police foiled the terrorist conspiracy again

गौरतलब है कि पुलिस जिला गुरदासपुर द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार हथियार बरामद किए जा रहे हैं / इसके साथ ही पाकिस्तानी तस्करों से संबंध रखने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है, जिले में आरडीएक्स और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद जिला पुलिस द्वारा रेड अलर्ट करके लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है /

इसी के तहत देर शाम से पीएस सदर की पुलिस तलाशी अभियान पर थी / तलाशी अभियान के दौरान पुलिस दल को सलेमपुर एरियन रोड क्षेत्र में घास से ढ़का पीले रंग का बैग मिला / इसमें चार हैंडग्रेनेड और एक टिफिन बम विस्फोटक मिला / पुलिस द्वारा उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है / एसएसपी गुरदासपुर डॉक्टर नानक सिंह प्रेस कांफ्रेंस करके पूरे मामले की जानकारी देंगे /

आपको यह भी बता दें कि पुलिस ने मंगलवार देर रात ब्यास दरिया के किनारे बरामद किए गए हैंड ग्रेनेड के मामले में एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है / उसकी पहचान होशियारपुर के अब्दुल्लापुर निवासी सोनू के रूप में हुई है / उसे वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है / इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है /