PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई जोरदार टकराई, 4 लोगों की हुई मौत, 9 के करीब हुए घायल, मची चीख-पुकार

big-accident-punjab-jalandhar-bus-full-of-passengers-collided-with-tractor-trolley-2-dead-11-injured

.

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह टूरिस्ट बस ईंटें लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस के ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस दिल्ली से जम्मू की तरफ जा रही थी।मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी

.

.

सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। दो मृतकों की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अशोक बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही थी। जब बस भोगपुर के पास पहुंची तो अचानक रोड पर एकदम से ट्रैक्टर ट्रॉली वाला रोड पर आ गया। इससे पीछे अपनी स्पीड पर आ रही बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। 

.

टक्कर के बाद जहां ट्रॉली पलट गई, वहीं बस के अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और थाना भोगपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। बस के ड्राइवर सुखविंदर और यात्री कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

.

.

जबकि गुरबदन सिंह, सुनील और करीब 11 यात्री घायल हो गए। इनमें 6 लोगों को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जिनकी पहचान नहीं हुई है। उधर, पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से साइड में किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिए। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

.

जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। साथ ही पुलिस ने मामले की जानकारी घायलों और मृतक के परिजनों को दे दी है। इस मामले में जालंधर देहात पुलिस के आदमपुर हलके के डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जख्मियों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।