PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Good News, कनाडा के नए PM बने Mark Carney, इमीग्रेशन पॉलिसी से लेकर भारत से रिश्तों को लेकर होंगे बड़े बदलाव,

canada-new-pm-mark-carney-of-canada-big-news

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा के नए प्रधानमंत्री (New PM Canada) का चुनाव हो गया है। बैंक ऑफ कनाडा (Bank of Canada) और बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी (Mark Carney) को कनाडा (Canada) का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। वे जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की जगह लेगें। 59 वर्षीय कार्नी को 85.9 प्रतिशत वोट हासिल हुए। नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज कनाडा (Northwest Territories Canada) में जन्मे मार्क कार्नी

.

(Canada New PM) का बचपन एडमंटन (Edmonton) में बीता। उन्होंने अमेरिका (USA) के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इसके उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) से मास्टर की डिग्री हासिल की फिर 1995 में अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। साल 2008 में उन्हें बैंक ऑफ कनाडा का गवर्नर नियुक्त किया गया।

.

.

साल 2010 में दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने उन्हें विश्व के 25 सबसे प्रभावशाली नेताओं में एक बताया।  इसके अलावा साल 2012 में यूरोमनी मैगजीन ने उन्हें ‘सेंट्रल बैंक गवर्नर ऑफ द ईयर’ घोषित किया। हाल ही में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के जलवायु कार्रवाई और वित्त पर विशेष दूत जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। वो ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट में ट्रांजिशन इन्वेस्टिंग के पद पर भी रह चुके हैं। 

.

उन्हें 2012 में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने वित्त मंत्री बनने का मौका दिया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को नकार दिया था। जस्टिन ट्रूडो ने लिबरल पार्टी (Liberal Party) के लीडर का पद छोड़ते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,”मैं लिबरल पार्टी के नेता के रूप में उसी आशा और कड़ी मेहनत के साथ विदा ले रहा हूं, जैसा कि मैंने शुरू में किया था। उन्होंने आगे लिखा, ‘इस पार्टी और इस देश के लिए काफी उम्मीदें हैं।

.

.

उन लाखों कनाडाई लोगों की वजह से जो हर दिन साबित करते हैं कि बेहतर हमेशा संभव है। बता दें कि ट्रूडो ने जनवरी में ही पार्टी को देश के नया प्रधानमंत्री चुनने को कह दिया था। आपको बता दें कि मार्क कार्नी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नीतियों को ज्यादा पंसद नहीं करते। हालांकि, वह कभी खुल कर इस बारे में भी नहीं कहते हैं। कनाडा पर ट्रंप की बिगड़ी नीयत के बाद अब कार्नी के सामने इकोनॉमी को मजबूत करने और लोगों का भरोसा जीतने की चुनौती होगी।

.