PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दो डबल डेकर बसों में हुई जोरदार टक्कर, 8 यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से हुए घायल,

Big accident purvanchal expressway 8 passengers killed when two double decker buses collide

PTB Big Accident न्यूज़ बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिहार से दिल्ली जा रही दो एक डबल डेकर बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में बस में सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

जानकारी के अनुसार, एक डबल डेकर बस बिहार के दरभंगा के कस्बा लोखा से करीब 50 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही डबल डेकर बस बाराबंकी के हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किमी 24 पर पहुंची तो वह रुक गई। इस दौरान पीछे से तेज गति से आई एक अन्य बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसों के यात्री घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला और किशोर समेत 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

बिहार सीतामढ़ी के विशाल (8), मदन, श्याम, इनका पुत्र शिवम (8), मुजफ्फरपुर थाना कटरा सरिता (50) , सीतामढ़ी के कौशल श्रवण, अर्जुन पासवान समेत एक दर्जन से ज्यादा बच्चे, महिला और पुरुष घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाली बसे के चालक और परिचालक फरार हो गए। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।

Latest News