PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : फिरोजपुर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स मामलों में लिप्त 11 पुलिस मुलाजिमों को डिसमिस कर दिया है / चन्नी सरकार के गठन के बाद यह पहला मामला है जब इतने बड़े स्तर पर पुलिस विभाग के मुलाजिमों पर इस तरह से बड़ी कार्रवाई की गई हो /
फिरोजपुर और मोगा जिलों के दो गांव इन दिनों ड्रग्स तस्करी के कारण सुर्खियों में हैं / इन गांवों की वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल है / गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कार्रवाई के आदेश दिए थे / इसके बाद फिरोजपुर पुलिस ने 11 पुलिस मुलाजिमों को डिसमिस कर दिया / इन पुलिस मुलाजिमों में कुछ ऐसे हैं, जिन्हें 6-6 साल पहले चार्जशीट कर दिया था / इसके बावजूद वह अपनी पोस्टों पर बने हुए थे /
जब वीडियो वायरल हुआ और गृह मंत्री ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी और यह पूछा कि अब तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की है तो खानापूर्ती कर दी गई / गृह मंत्री ने नशे के खिलाफ की गई जांच की ही रिपोर्ट मांगी है / जिन मामलों में हो चुकी है कार्रवाई :— हेड कॉन्स्टेबल प्रीत पाल सिंह पर जंडियाला पुलिस थाना में 6 मार्च 2015 को NDPS की FIR दर्ज, उसे 8 अगस्त 2015 को चार्जशीट किया गया / सीनियर कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह के खिलाफ चट्ठा थाना में 11 अप्रैल 2015 को NDPS मामले में FIR हुई, 7 अक्टूबर 2015 को चार्जशीट किया गया / हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव सिंह पर 28 दिसंबर 2017 को जलालाबाद में नामजद किया, 2 अगस्त 2019 को चार्जशीट कर दिया /
ASI कारज सिंह पर 2 जुलाई 2019 को वारूके थाना में NDPS के तहत केस दर्ज, 24 नवंबर 2020 को चार्जशीट किया गया / ASI बलविंद्र सिंह पर जालसाजी के तहत 1 मार्च 2019 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज, केस में चालान 13 नवंबर 2020 को कोर्ट में पेश किया और 12 फरवरी 2021 को चार्जशीट किया / ASI सुरिंद्र कुमार पर विजिलेंस ने 11 जून 2019 को FIR दर्ज की, 19 अप्रैल 2021 को चार्जशीट कर दिया गया /
सीनियर कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह पर थाना निहाल सिंह वाला में 7 मई 2018 को FIR, 16 अगस्त 2018 को चार्जशीट किया / सीनियर कॉन्स्टेबल सुभाष चंद्र पर थाना विजिलेंस में 26 सितंबर 2019 को FIR, 30 नवंबर 2019 को चार्जशीट किया गया / हेड कॉन्स्टेबल मनजीत सिंह पर विजिलेंस में 26 जुलाई 2019 को केस दर्ज, 15 फरवरी 2021 को चार्जशीट किया / ASI ओमप्रकाश पर थाना अमीर खास में 19 अगस्त 2019 को FIR, 16 जनवरी 2020 को चार्जशीट किया / ASI गुरजंट सिंह पर थाना अमीर खास में 19 अगस्त 2019 को FIR, 16 जनवरी 2020 को चार्जशीट किया /
वहीं वाजिदपुर की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें युवक ने वीडियो वायरल कर कहा था कि उनके गांव में आज भी बड़ी मात्रा में नशा बिक रहा है / इसके बाद फिरोजपुर पुलिस ने 200 के करीब घरों की जांच की थी और तलाशी अभियान चलाया था / गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आदेश जारी किए थे इस मामले में तीन दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट दी जाए, साथ ही नशा तस्करों की जायदाद को केसों के साथ अटैच किया जाए / उन्होंने ऐसे मामलों में शामिल पुलिस मुलाजिमों पर क्या कार्रवाई की गई, की भी रिपोर्ट मांगी थी / इसके बाद फिरोजपुर पुलिस ने लंबे समय से चार्जशीट आरोपी पुलिस वालों को डिसमिस कर दिया /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































