PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के लोगों के लिए बुरी ख़बर, नहीं मिलेगा Petrol-Diesel, किसने किया ऐलान और क्यों?

big-announcement-petrol-diesel-will-not-be-available-in-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर जनता को 15 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक करीब एक सप्ताह के लंबे समय के लिए पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है ! क्योंकि पंजाब पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 15 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर तेल कंपनियों से पेट्रोल और डीजल की खरीद नहीं करने सहित 22 को तेल बिक्री नहीं करने का ऐलान किया है अर्थात पंजाब भर के पेट्रोल पंप 22 फरवरी को बंद रहेंगे।

.

.

पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन द्वारा पिछले करीब 7 वर्षों से पेट्रोल और डीजल की कमीशन राशि में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होने के चलते केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ यह आंदोलन छेड़ा गया है l डीलर एसोसिएशन द्वारा पेट्रोलियम कंपनियों से तेल की खरीद और बिक्री नहीं करने संबंधी जारी की गई चेतावनी में मौजूदा समय दौरान किसानो द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ छेड़ा गया 

.

.

आंदोलन भी आग में घी डालने का काम करेगा क्योंकि किसानी आंदोलन के चलते चक्का जाम होने के कारण पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंकाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले संबंधी लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक कुमार सचदेवा ने मीडिया को जानकारी देते हुए दावा किया कि पेट्रोलियम कारोबारियो द्वारा मजबूरी वश 15 और 22 फरवरी को पेट्रोल ,डीजल की खरीद और बिक्री नहीं करने का ऐलान किया गया है।

.

.

उन्होंने कहा पैट्रोलियम डीलर कतई नहीं चाहते हैं कि आम जनता को रोजमरहा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके पैट्रोल और डीजल की किल्लत का सामना करना पड़े। लेकिन कारोबारी की भी मजबूरी है कि पिछले 7 वर्षों से पेट्रोलियम कंपनी एवं केंद्र सरकार द्वारा तेल की बिक्री पर कमीशन बढ़ाने संबंधी कोई पहल कड़वी नहीं की गई है जबकि आग उगलती महंगाई के इस दौर में अधिकतर पेट्रोल पंप को मलिक अपने खर्चे तक निकलने से असमर्थ हो चुके हैं।

.

.

चेयरमैन सचदेवा ने कहा कि डीलर एसोसिएशन द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर कई बार केंद्र सरकार को मांग पत्र देने सहित धरने प्रदर्शन एवं पेट्रोल पंप बंद कर हड़ताल पर जाने संबंधी दी गई चेतावनी का सरकार की सेहत पर कोई असर ना होता देख अब डीलर एसोसिएशन और पर की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है जिसके चलते 15 फरवरी को डीलर्स एसोसिएशन द्वारा पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल कंपनियों से तेल की खरीद व 22 फरवरी को बिक्री पूर्ण तौर पर बंद की जाएगी। उन्होंने कहा 15 फरवरी को पैट्रोल पंपों पर मौजूद तेल के स्टॉक की बिक्री तो की जाएगी लेकिन 16 फरवरी को पेट्रोल पंप पूर्ण तौर पर पंप बंद रहेंगे।