PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

‘मोदी है तो मुमकिन है, दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचते भारतियों ने आखिर क्यों कहा? लगाए भारत माता की जय के नारे,

social-media-hails-pm-modi-for-securing-release-of-eight-indians-from-qatar-jail

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई थी, उन्हें रिहा कर दिया गया है। आठ में से सात कर्मचारी भारत आ चुके हैं। भारत पहुंचे नागरिकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बिना भारत वापस आना हमारे लिए असंभव था। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर राजनयिक प्रयासों को दिया है।

.

.

वहीं सभी पूर्व कर्मियों की रिहाई पर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही हो रही है। हर कोई मोदी की तारीफ कर रहा है। दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद नौसेना के सात पूर्व अधिकारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। एक पूर्व सैनिक ने सजा सुनाए जाने के संबंध में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से सीधे तौर पर बात करने के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया।

.

.

साथ ही उन्होंने अपनी आजादी के लिए प्रधानमंत्री के कूटनीतिक कदमों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने अपनी रिहाई पर कहा, ‘मैं वापस घर लौटने पर राहत और खुशी महसूस कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि यह संभव नहीं होता अगर हमारी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं होते। मैं कतर राज्य के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के प्रति भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’ एक अन्य रिहा हुए पूर्व नौसेना अधिकारी ने भी इसी तरह की भावनाओं को व्यक्त किया।

.

.

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के बिना हम रिहा नहीं हो पाते। हम आज आपके सामने खड़े नहीं होते अगर हमें आजादी दिलाने के लिए उनके अथक प्रयास और हस्तक्षेप नहीं होते।’ कतर से मौत की सजा से बचकर लौटे पूर्व कर्मचारियों को लेकर सोशल मीडिया पर हर कोई भावुक नजर आया। सभी यूजर्स प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही कर रहे हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक्स पर कहा, ‘मोदी सरकार ने आश्वासन दिया था कि वे सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाएगी।

.

.

हमेशा की तरह पीएम की ‘मोदी गारंटी’ ने जादू की तरह काम किया है। सभी आठ को रिहा कर दिया गया है। सात घर वापस आ गए हैं। मोदी हैं को मुमकिन है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘आठ भारतीयों की जान बचाने और 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें घर वापस लाने के लिए मोदी सरकार की सराहना करती हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बेशक, भारत को एलएनजी बेचने के लिए कतर के साथ सौदों पर हस्ताक्षर करके इसकी कीमत चुकानी पड़ी। बहरहाल, सरकार ने राष्ट्र के सम्मान को बचाया और इसकी सराहना की जानी चाहिए!’

.