PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में हुई बड़ी वारदात : दोधी पर चलाई अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां, हुई मौत,

big-incident-in-punjab-dodhi-shot-dead-jandiala-guru-amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव तारागढ़ तलावां में एक दोधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह उस समय रोजाना की तरह दूध डालकर लौट रहा था। रास्ते में उसकी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

.

.

मृतक की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव धाड़ के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस मौके पर गांव के लोगों ने बातचीत करते हुए बताया कि वह अपनी दुकान से अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में कुलबीर सिंह की कार देखी जिसमें उसका शव पड़ा हुआ था और उसे गोलियां लगी हुई थीं। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और उनके द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है।

.

.

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए थाना जंडियाला गुरु के डी.एस.पी. रविंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक का नाम कुलबीर सिंह है और वह धाकड़ गांव का रहने वाला है। वह दूध बेचने का काम करता है और गुरुवार शाम को वह गांव तारागढ़ तलावां के घरों में दूध डालकर घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मामला पुरानी रंजिश का है।

.

.

गांव में ही उसकी रंजिश चल रही थी। मृतक के पिता के मुताबिक 10-12 साल पहले उनका गांव में किसी से झगड़ा हो गया था, जिसके चलते उन्होंने कुलविंदर सिंह को तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि कुलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है, यह कम से कम तीन या चार लोगों का काम है। वह जांच कर रहे हैं, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

.

.