PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

अब हर महीने मिलेगी 50000 रुपये की पेंशन, सरकार की इस योजना में पहले करना होगा निवेश,

nps-50000-rupees-pension-monthly-pension

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : रिटायरमेंट की योजना बनाना एक महत्वपूर्ण कदम है, और ज्यादातर लोग रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए निवेश करते हैं। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद एक अच्छी पेंशन चाहते हैं, तो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। NPS एक सरकारी योजना है, जो मार्केट से लिंक्ड होती है, यानी इसका रिटर्न बाजार पर आधारित होता है।

.

.

यह योजना रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि यह एकमुश्त राशि के साथ-साथ पेंशन का भी लाभ देती है। अगर आपकी उम्र 40 साल है और आप NPS में निवेश शुरू करते हैं, तो आप 50,000 रुपये महीने की पेंशन कैसे प्राप्त कर सकते हैं, आइए समझते हैं। NPS में कोई भी भारतीय नागरिक 18 से 70 साल की उम्र के बीच निवेश कर सकता है। इस योजना में आपके द्वारा किए गए योगदान का हिस्सा दो भागों में विभाजित हो जाता है।

.

.

रिटायरमेंट के समय आप 60% राशि एकमुश्त निकाल सकते हैं, जबकि 40% राशि से आपकी पेंशन तैयार होती है। यह योजना पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा संचालित की जाती है। अगर आप 40 साल की उम्र में NPS में निवेश शुरू करते हैं और 65 साल की उम्र तक 50,000 रुपये की मासिक पेंशन चाहते हैं, तो आपको हर महीने कम से कम 15,000 रुपये निवेश करने होंगे।

.

.

इसके अनुसार, 25 सालों तक 15,000 रुपये मासिक निवेश करने से आप कुल 45 लाख रुपये निवेश करेंगे। अगर इस पर आपको 10% की दर से ब्याज मिलता है, तो 1,55,68,356 रुपये का ब्याज अर्जित होगा। इस प्रकार कुल राशि 2,00,68,356 रुपये होगी। इसका 60% यानी 1,20,41,013 रुपये एकमुश्त मिल जाएगा और शेष 40% यानी 80,27,342 रुपये से आपकी पेंशन तैयार होगी। अगर इस राशि पर 8% की दर से रिटर्न मिलता है, तो आपकी मासिक पेंशन लगभग 53,516 रुपये होगी। इस तरह, नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करके आप अपने रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित और सुनिश्चित भविष्य बना सकते हैं।

.