PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अब इस राज्य के बेरोजगार लड़कों को मिलेंगे हर महीने 10 हजार रुपए, सरकार ने किया ऐलान,

unemployed-boys-will-get-10-thousand-rupees-every-month-government-announced

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : लाडली बहन योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने लाडला भाई योजना का ऐलान किया है। सीएम शिंदे ने यह ऐलान आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर के वि_ल मंदिर में दर्शन करने के बाद किया। मुख्यमंत्री लाडली बहन के बाद ‘लाडला भाई योजना’ की जानकारी देते हुए सीएम शिंदे ने बताया कि 12वीं पास करने वाले

.

.

युवाओं को महाराष्ट्र सरकार हर महीने 6 हजार रुपये देगी। डिप्लोमा करने वाले युवाओं को 8 हजार रुपये दिए जाएंगे, वहीं ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।’ सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार की नजर में लडक़ा-लडक़ी में फर्क नहीं है, यह योजना बेरोजगारी का समाधान लाएगी। लाडला भाई योजना में युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी

.

.

और सरकार की तरफ से उन्हें वजीफा दिया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार हाल ही में लाडली बहना योजना लाई थी, जिसके तहत 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र में बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाया था।

.

.

उन्होंने विधानसभा सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं मध्य प्रदेश की लाडली योजना की तरह ही महाराष्ट्र के युवाओं के लिए लडक़ों के लिए योजना लाने की मांग करता हूं। आज लडक़ी और लडक़ों में कोई फर्क नहीं है। ऐसे में हमें लडक़ों और लड़कियों को एक समान ऐसी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

.