PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब में सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स काे बड़ी राहत, नहीं लिया जाएगा ट्रांसफर सर्टिफिकेट

Big relief for students taking admission in government schools in Punjab, no transfer certificate will be taken

PTB News “शिक्षा” चंडीगढ़ : हर साल की तरह इस सेशन में भी सरकारी स्कूलों में दाखिला मुहिम चल रही है। पंजाब शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग की बात हो या फिर स्कूलों की ओर से अपने स्तर पर किया जाने वाला प्रयास। अभिभावकों, लोगों को सरकारी स्कूलों की उपलब्धियों के बारे बताया जा रहा है। अब वह समय भी नहीं है कि जब सरकारी स्कूल पहले की तरह हो। नई स्मार्ट क्लास रूम से स्कूल आकर्षित व स्मार्ट बनाए जा चुके हैं।

पंजाब शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साप्ताहिक मीटिंग के दौरान पाया गया है कि बहुत सारे प्राइवेट स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को कई कारणों के चलते ट्रांसफर सर्टिफिकेट्स जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते स्टूडेंट्स को सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षा विभाग ने कहा है कि पिछले साल के जारी पत्र अनुसार जो विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं, उनसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेना जरूरी नहीं होगा। शिक्षा का अधिकारी कानून-2009 के तहत विद्यार्थियों को उनकी उम्र अनुसार कक्षा पहली से 8वीं तक दाखिला दिया जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इसलिए इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स की रजिस्ट्रेशन अगली कक्षा में 12 अप्रैल तक ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड कर दी जाए और बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की अगली कक्षा में आवेदन के तौर पर दाखिला कर ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड किया जाए।