PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई चूक, कुछ ही दूरी पर हुआ धमाका, जांच में जुटी पुलिस,

There was a lapse in the security of CM Nitish Kumar the explosion happened at a distance

PTB Big News बिहार : बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां सिलाव के गांधी हाईस्कूल में कार्यक्रम के दौरान एक धमाका हुआ। इस वक्त राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में ही मौजूद थे और धमाका उनसे कुछ ही दूरी पर हुआ। राहत की बात यह रही कि सीएम नीतीश को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई।

रिपोर्ट्स की मानें तो धमाका किसी छोटे-मोटे पटाखे का बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि धमाका किस चीज से किया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को दबोच लिया है। फिलहाल किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। दरअसल, बीते दिन सीएम नीतीश सबसे पहले पावापुरी गए थे। वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना है।

इसी दौरान वे सिलाव के गांधी हाईस्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि जब स्कूल में बने पंडाल में सीएम नीतीश करीब 250 लोगों से आवेदन ले रहे थे, तभी अचानक पंडाल में बनाए गए मंच के पीछे धमाका हुआ। धमाके की आवाज के बाद भगदड़ मच गई।