PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

BJP नेता का बड़ा ब्यान, दिल्ली की जनता ने शीशमहल के मालिक को दिखाया शीशा, 2027 में पंजाब में भी बनेगी भाजपा की सरकार,

big-statement-by-bjp-leader-amit-taneja-delhi-people-showed-the-mirror-to-the-owner-of-sheeshmahal-bjp-government-will-be-formed-in-punjab-also-in-2027

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट एवं वरिष्ठ नेता अमित तनेजा ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत को ऐतिहासिक बताया उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से दिल्ली की जनता ने शीशमहल के राजा को सबक सिखा दिया है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटियों पर विश्वास कर झूठ के शासन का अंत किया है।

.

यह जीत सिर्फ बीजेपी की नहीं, बल्कि हर उस दिल्लीवासी की है, जिसने झूठ और फरेब की राजनीति को नकार कर विकास, पारदर्शिता और सुशासन को चुना है। तनेजा ने कहा कि यह जीत विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में पूरे देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, स्मार्ट सिटी मिशन, आयुष्मान भारत और जन धन योजना

.

.

जैसी पहलों ने आम आदमी के जीवन में वास्तविक बदलाव लाए हैं। दिल्ली की जनता जो पहले आप के झूठे वादों के झांसे में आ गई थी ने इन नीतियों के प्रभाव को देखा और महसूस किया, जिसका परिणाम इस चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के रूप में सामने आया है। तनेजा ने इस चुनाव में दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी (AAP) की झूठी वादाखिलाफी और

.

भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। शराब घोटाला, फंडिंग घोटाले, शीशमहल घोटाला , लोकतंत्र का अपमान और शिक्षा-स्वास्थ्य योजनाओं में अनियमितताओं ने AAP सरकार की असलियत उजागर कर दी थी। यमुना नदी की सफाई के झूठे दावे और बढ़ते प्रदूषण स्तर ने आम जनता को परेशान किया, लेकिन समस्याओं का समाधान करने के बजाय

.

.

AAP सरकार ने दोषारोपण की राजनीति अपनाई। दिल्ली में AAP सरकार के खोखले वादों , झूठे प्रचार और दिखावटी कामों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। इस चुनाव के नतीजे इस बात के प्रमाण हैं कि दिल्ली अब वास्तविक विकास और पारदर्शी शासन चाहती है। तनेजा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की आंधी अब पंजाब की और बढ़ेगी एवं 2027 में पंजाब में भी भाजपा सरकार बनेगी।

.