PTB Big न्यूज़ बिहार : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां हुए एक शक्तिशाली बम धमाके में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने की खबर है / बताया जा रहा है कि सुबह नौ बजे के बाद एक बच्चे सहित तीन लोगों के शव निकाले गए हैं / मलबे में अभी भी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ततारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक यतीमखाना के पास भीषण ब्लास्ट होने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई है / ब्लास्ट देर रात हुआ बताया जा रहा है / विस्फोट इतना जबरदस्त था 4 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं / इसके साथ ही कई और घर भी क्षतिग्रस्त हैं /
ब्लास्ट की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किुया है / उन्होंने ट्वीट कर कहा- बिहार के भागलपुर में विस्फोट से हुई मौत की खबर दर्दनाक है / मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं / मैंने घटना के संबंध में सीएम नीतीश कुमार से बात की है / प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है / पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है /
घटना के बारे में कहा जा रहा है कि इस इलाके मे पटाखे बनाने का काम किया जाता है / इसके साथ ही पुलिस इसे ब्लास्ट के एंगल से भी देख रही है / भागलपुर पुलिस को कुछ दिनों पहले IB ने भी अलर्ट किया था और यहां संदिग्ध गतिविधियों की बात कही थी / तो वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक सब-ए-बारात के लिए घर में बम बनाया जा रहा था, जिसके बाद ये ब्लास्ट हुआ है /





































