PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भाजपा नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मरकर की हत्या, पत्नी के साथ जाते समय किया हमला, फैली सनसनी,

bihar-police-failed-to-control-crime-in-bihar-cm-nitish-kumar-nalanda-district-bjp-party-leader-shot-in-bihar

PTB Political न्यूज़ नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह जिले नालंदा में अपराधियों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्तओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हमलवरों को गिरफ्तार करें।

.

.

मामला रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव का है। घायल भाजपा नेता की पहचान थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी सोनल सिंह (35) के रूप में की गई है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। रहुई थानेदार नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

.

bihar-police-failed-to-control-crime-in-bihar-cm-nitish-kumar-nalanda-district-bjp-party-leader-shot-in-bihar

.

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। गोली क्यों और किसने चलाई है इसका पता नहीं चल सका है। वहीं भाजपा के नालंदा के जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है।

.

.

सूचना मिलने के उपरांत वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां पता चला कि सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ वाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो अपराध कर्मियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

.

Latest News

.