PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भैंस निगल गई 2 लाख रूपये का सोना, डॉक्टर के भी उड़े होश,

maharashtra-buffalo-swallowed-gold-mangalsutra-2-lakh-rupees-washim-sarsi-village-long-surgery

PTB Big Shocking न्यूज़ दिल्ली : अक्सर हम अजीबो-गरीब घटनाएं सुनते रहते हैं, लेकिन ये खबर इतनी अनोखी है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक भैंस ने दो लाख रुपये का मंगलसूत्र निगल लिया। भैंस (Buffalo) के मंगलसूत्र निगलने के बाद उसका 2 घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद मंगलसूत्र को निकाल लिया गया।

.

.

घटना को सुनने के बाद गांव के सभी लोग हैरत में पड़ गए। दरअसल, ये पूरी घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक गांव की है, जहां महिला ने सोने से पहले अपना मंगलसूत्र उतारकर प्लेट में रख दिया। अगले दिन महिला ने देखा कि जिस प्लेट में उसका मंगलसूत्र रखा था उस प्लेट में चारा डालकर उसने भैंस को दे दिया। भैंस (Buffalo) ने भी बिना देरी किए चारे के साथ मंगलसूत्र निगल लिया।

.

.

कुछ देर बाद महिला ने पाया कि उसका मंगलसूत्र गायब है। बाद में उसे याद आया कि उसने प्लेट में रखा था और उसी प्लेट से चारा भी खिलाया है। इस पूरे मामले के बाद भैंस (Buffalo) की सर्जरी कराई गई और ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया।

.

.

एएनआई से बात करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है। 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए और मंगलसूत्र निकाल लिया गया है।

.

Latest News