PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब में पाकिस्तान की साइबर अटैक की कोशिश, डांस ऑफ द हिलेरी नामक मैलवेयर फैलाया, पुलिस ने जारी किया अलर्ट,

punjab-jalandhar-india-pakistan-war-pakistan-try-cyber-attack-in-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान की एक और कायराना हरकत के बारे में राज्य के लोगों को सतर्क किया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी एक अलर्ट में पाकिस्तानी साइबर अटैकर्स द्वारा साइबर अटैक करने का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत जारी की गई है।

.

पंजाब पुलिस द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित हैकर्स द्वारा वॉट्सऐप, फेसबुक और ईमेल के माध्यम से भारतीय उपयोगकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। जिसमें “डांस ऑफ द हिलेरी” नामक एक खतरनाक मैलवेयर फैलाया जा रहा है। यह मैल-वेयर आपकी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और व्यक्तिगत डेटा चुरा सकता है। साथ ही साथ आपके डिवाइस को रिमोट कंट्रोल की अनुमति भी दे सकता है। अनजान लिंक या अजनबियों से आने वाले संदेशों पर क्लिक न करें।

.

punjab-jalandhar-india-pakistan-war-pakistan-try-cyber-attack-in-punjab

.

जिससे आप उसे अटैक से बचे रह सकें। आपको यह भी बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान द्वारा भारत के पंजाब, जम्मू, गुजरात राजस्थान में हमले किए जा रहे थे। मगर भारतीय सेना के ठिकाने तक पाकिस्तान की कोई मिसाइल या ड्रोन नहीं पहुंच पाया। इसमें मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान साइबर अटैक करने पर उतर आया है। जिसके चलते केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस की एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

.