PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

आप की बदौलत चंडीगढ़ निगम में भाजपा की मेयर बनी सरबजीत कौर,

bjp win chandigarh mayor election 2022 Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को शनिवार को चंडीगढ़ में मेयर पद चुनाव में भाजपा की सरबजीत कौर जीत गईं / 14 मतों के साथ वे चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं / इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक वोट को खारिज कर दिया गया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसदों ने हंगामा कर दिया /

नारेबाजी करते हुए पार्षद मेयर की कुर्सी के पीछे खड़े हो गए / मेयर सरबजीत कौर ने अपना भाषण शुरू किया तो नाराज आप पार्षदों ने उनके माइक की तार निकाल दी / नौबत हाथापाई तक पहुंच गई / इसके बाद सदन में पुलिस बुला ली गई / पुलिस ने आप पार्षदों को मेयर की कुर्सी के पास से हटाया / मेयर चुनाव में वोट डालने के लिए कांग्रेस के सात और अकाली दल का एक पार्षद नहीं पहुंचा /

वोटिंग की शुरुआत से पहले आम आदमी पार्टी ने किरण खेर के वोट करने के मुद्दे पर सवाल उठाए / आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह दिखाया जाए कि किस एक्ट में लिखा है कि मेयर चुनाव में सांसद वोट कर सकते हैं / इस पर नगर निगम के सचिव ने कहा कि सांसद शुरू से वोट देते हैं / इस पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कहा कि अगर शुरू से गलत हो रहा है, तो क्या अब भी गलत होगा? वह ऐसा अब नहीं होने देंगे /

इस पर भाजपा पार्षदों ने कहा कि चुनाव करवाया जाए / आम आदमी पार्टी की ओर से बिना मतलब की बात की जा रही है / आम आदमी पार्टी के सवाल के बाद सभी पार्षदों को नोटिफिकेशन की कॉपी पहुंचाई गई / इस पर भी आप के पार्षदों ने सवाल उठाया कि यह चंडीगढ़ नगर निगम की अधिसूचना का हिस्सा नहीं है /

सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के प्रत्याशी दिलीप शर्मा को 15 वोट मिले / आम आदमी पार्टी के किसी एक पार्षद ने भाजपा के दलीप शर्मा को वोट दे दिया / आप की प्रत्याशी प्रेमलता को 13 वोट मिले / डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा ने बाजी मारी / भाजपा के पार्षद अनूप गुप्ता को ड्रा के जरिये विजेता घोषित किया गया / उन्होंने आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी रामचंद्र यादव को हराया है /

पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंडीगढ़ की नई मेयर सरबजीत कौर को बधाई दी / उन्होंने कहा कि आप को विरोध कर राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के बजाय कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए / भाजपा के पास पंजाब में सत्ता में आने की पूरी क्षमता है /