PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचा बम से उड़ाने की धमकी का E-mail, मची अफरा-तफरी,

bomb-threat-at-delhi-high-court-via-email-proceedings-halted-investigation-underway-delhi

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में स्थित न्याय के सबसे बड़े केंद्रों में से एक हाईकोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई है। एक ईमेल के जरिए मिली इस धमकी ने पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मचा दी, जिसके चलते आनन-फानन में सभी अदालती कार्यवाही रोकनी पड़ी। जजों को अपनी बेंच बीच में ही छोड़नी पड़ी और पूरे परिसर को खाली कराया गया है,

.

.

सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब कई वरिष्ठ न्यायाधीश महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई शुरू करने वाले थे। आ रही सूचना के अनुसार यह ईमेल सुबह 8:39 पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजा गया था। इस धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा अलार्म बज गए और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता (बॉम स्क्वाड) भी मौके पर पहुंच गया।

.

.

हाईकोर्ट की पुरानी इमारत को प्राथमिकता के आधार पर खाली कराया गया और कर्मचारियों को तुरंत बाहर जाने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल के लिए सभी न्यायिक कार्यों को दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल हरकत में आने पर मजबूर कर दिया। 

.

E-mail मिलते ही कोर्ट की सभी बेंचों ने अपनी सुनवाई रोक दी और न्यायाधीश उठ गए। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वकीलों और कोर्ट स्टाफ में चिंता का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियों ने बिना कोई समय गंवाए पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी, ताकि किसी भी तरह के खतरे को पूरी तरह से खारिज किया जा सके। दिल्ली पुलिस अब इस मामले की दोहरी जांच कर रही है। पहली प्राथमिकता कोर्ट परिसर को पूरी तरह से सुरक्षित करना है,

.

.

जबकि दूसरी और सबसे महत्वपूर्ण चुनौती उस व्यक्ति या समूह तक पहुंचना है जिसने यह धमकी भरा ईमेल भेजा है। पुलिस की साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुट गई है, ताकि धमकी के स्रोत का पता लगाया जा सके। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धमकी के पीछे कौन है और उनका मकसद क्या था। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं।