PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल में 586 से ज्यादा सड़कें, 806 के करीब ट्रांसफार्मर अभी भी बाधित, मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी, पढ़ें कितने दिन ओर बरसेंगे बादल,

himachal-pardesh-weather-forecast-hundreds-of-roads-and-electricity-transformers-are-still-blocked-in-the-state

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रुक-रुककर बारिश का दाैर लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तीन नेशनल हाईवे सहित 586 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 806 बिजली ट्रांसफार्मर व 364 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में 204, मंडी 156, शिमला 57, कांगड़ा 44, चंबा 35 व सिरमाैर में 32 सड़कें बंद हैं।

.

.

राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में आज भी माैसम खराब बना हुआ है। बीती रात हुई भारी बारिश के चलते गांव पिपली के नजदीक भूस्खलन हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह भूस्खलन अब भी लगातार जारी है, जिसकी वजह से क्षेत्र के कुछ मकानों और गोशालाओं को खतरा बढ़ गया है। पंचायत प्रधान इंदर सिंह ने जानकारी के देते हुए कहा कि एक मकान को प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से खाली करवाया जा रहा है,

.

.

ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। लोग दहशत में रातभर जागते रहे और अपने परिवारों व मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश में लगे रहे। प्रधान ने प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर हालात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की जा रही है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 18 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

.

कुछ स्थानों में 13 व 14 सितंबर को अंधड़ चलने व भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं बीती रात को मुरारी देवी में 75.0, मंडी 61.8, सुंदरनगर 52.4, स्लापड़ 46.6, कांगड़ा 43.7, घाघस 40.0, जोगिंद्रनगर 27.0, बग्गी 17.9, कसौली 17.2 व धर्मपुर में 14.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

.

.