PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कॉन्ट्रैक्ट मैरेज के जाल में फस कर अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई गवाने का एक और मामला सामने आया है / जहां कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले लवप्रीत के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के बाद लड़की कनाडा चली गई और वहां जाकर उसने लड़के को कनाडा नहीं बुलाया जिसके शिकायत के बाद कैंट थाने की पुलिस ने लड़की उसकी मां व मौसी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस अभी तक मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है /
. .पत्रकारों से बातचीत करते हुए संसारपुर के रहने वाले रिटायर्ड सैन्य कर्मी अवतार सिंह ने बताया कि वह कपूरथला के एक बैंक में सिंगल विंडो ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे हैं / उनके पड़ोस में ही सेना में साथ काम करने वाला मनजीत सिंह भी रहता है / मनजीत और उसकी पत्नी बलजीत कौर ने उन्हें बताया कि उनकी भांजी रमनदीप के आईलेट्स में 6.5 बैंड है लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह विदेश जा सके /
.अगर आप अपने बेटे लवप्रीत की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज उसके साथ करा देते हैं तो वह कनाडा जाने के बाद उसे भी वहां बुला लेगी लेकिन उसके विदेश जाने का पूरा खर्च आप को उठाना पड़ेगा और अगर उनकी भांजी रमनदीप लड़के को कनाडा नहीं बुलाती है तो वह खर्च की दोगुनी रकम लौटा देगी, जिसके बाद लवप्रीत और रमनदीप की सगाई कर दी गई लेकिन सगाई के बाद उन्हें पता चला कि रमनदीप के आईलेट्स में सिर्फ 6 बैंड है जिसके बारे में आरोपितों ने उनसे झूठ बोला था / फिर भी पीड़ितों ने रमनदीप को दोबारा आईलेट्स करवाई जिसमें उसके 6.5 बैंड आ गए /
.
दोनों ही परिवारों के बीच में एग्रीमेंट हो जाने के बाद से रमनदीप और लवप्रीत की लॉकडाउन के चलते रजिस्टर्ड मैरिज करवा दी गई / शादी होने के बाद भी रमनदीप ने पासपोर्ट में अपने पति का नाम नहीं लिखवाया और कनाडा चली गई / रमनदीप को कनाडा भेजने में 20 लाख खर्च हुए / इसके अलावा शादी और उसकी टिकट से लेकर अन्य चीजों में करीब 15 लाख खर्च हुए /
.कनाडा पहुंचने के बाद रमनदीप कौर ने अपने ससुरालियों और पति का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया और रमनदीप के परिवार ने भी उसके ससुरालियों से बातचीत करनी बंद कर दी जिसके बाद जब पीड़ितों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो आरोपित उन्हें धमकाने लगे और पुलिस में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दे दी / इस शिकायत में कहा गया कि रमनदीप शादी के बाद से कनाडा में थी जहां उसे मोबाइल पर ससुरालियों ने प्रताड़ित किया जिस वजह से उसने पति और ससुरालियों सभी नंबरों को ब्लॉक कर दिया /
.हालांकि पुलिस की जांच में यह सारे आरोप झूठे निकले / वही पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने रमनदीप कौर उसकी मां मनजीत कौर निवासी गढ़शंकर होशियारपुर उसके मौसा मनजीत सिंह और मौसी बलजीत कौर निवासी सोफी पिंड जालंधर कैंट के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है / हालांकि केस दर्ज करने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































