PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,

Indigo Crisis Three Flights Get Bomb Threats

PTB Big न्यूज़ हैदराबाद : हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें केरल के कन्नूर से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7178, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-752 और लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान को निशाना बनाया गया था।

जैसे ही एयरपोर्ट अधिकारियों को इस धमकी के बारे में सूचना मिली, तत्काल आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। तीनों विमानों को पूरी सतर्कता के साथ शमशाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमानों से उतारकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। पहले उन्हें आइसोलेशन एरिया में भेजा गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से उन्हें दूर रखा जा सके।

Indigo Crisis Three Flights Get Bomb Threats

इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में सुरक्षा बल, सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें तैनात की गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों विमानों की गहन तलाशी शुरू की, जिसमें बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की मदद ली गई। यात्रियों के सामान, कार्गो एरिया और विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसी भी विमान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन जांच प्रक्रिया जारी है।

धमकी देने वाले ई-मेल की भी साइबर एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है, ताकि इसके पीछे किसकी साजिश हो सकती है, इसका पता लगाया जा सके। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर परिचालन प्रभावित हुआ और कई उड़ानों में देरी भी हुई। हालांकि, स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Amid the ongoing Indigo crisis, three flights reportedly received bomb threats, panic and tightening security measures across airports.