PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है, 100-150 सीटों में तेजी से हुआ पंजीकरण,

british-olivia-school-jalandhar-opens-registration-for-session-2026-2027-registering-rapidly-for-100-150-seats

PTB News “शिक्षा” : ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, जालंधर (British Olivia School Jalandhar) ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। स्कूल की मैनेजमेंट ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या उत्कृष्ट है, जिसके कारण केवल 100 से 150 सीमित सीटें उपलब्ध हो पाती हैं। उन्होंने कहा कि ऑफ़र के पहले ही दिन दर्जनों अभिभावकों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया कि

.

विद्यालय ने अपनी मेहनत और शिक्षण गुणवत्ता से माता-पिता के दिलों में शिक्षा के महत्व की गहरी जगह बनाई है। हर वर्ष बड़ी संख्या में आवेदन आने के बावजूद सीमित सीटें कुछ ही दिनों में भर जाती हैं। नवरात्रि विशेष ऑफ़र के अंतर्गत प्रत्येक नए पंजीकरण पर लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक छूट दी जाएगी। British Olivia School मैनेजमेंट ने बताया कि हमारा उद्देश्य शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित करना है।

.

.

इसी दृष्टिकोण के तहत ब्रिटिश ओलिविया स्कूल (British Olivia School Jalandhar) ने आधुनिक सुविधाएँ, समृद्ध वातावरण और विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ-साथ खेल, कला, संगीत और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ उपलब्ध करवाई हैं। विद्यालय पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड और वाई-फाई से लैस है, जिसमें तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट में जीपीएस सुविधा

british-olivia-school-jalandhar-opens-registration-for-session-2026-2027-registering-rapidly-for-100-150-seats
British Olivia School Jalandhar opens registration for session 2026-2027 registering rapidly for 100-150 seats

बच्चों के सुरक्षित और आरामदायक वातावरण को सुनिश्चित करती है। स्कूल में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में 100% बोर्ड परिणाम के साथ गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान प्रयोगशाला और भाषा प्रयोगशालाएँ हैं, जो विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल शिक्षा और विषयों की गहन समझ प्रदान करती हैं। इसके अलावा, खेल फर्श को सिंथेटिक करवाया गया है, स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंक, जिम्नेज़ियम,

.

क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कराटे, नृत्य, संगीत, कला और एनसीसी जैसी खेल गतिविधियाँ विशेषज्ञ कोच के देखरेख में होती हैं, जिससे नेतृत्व क्षमता और टीम भावना मजबूत होती हैं। विद्यालय में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला एवं संगीत प्रतियोगिताएँ,

.

.

ट्रॉफियाँ और मेडल्स बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करती हैं। हमारा लक्ष्य एक संतुलित और पूर्ण विकसित व्यक्ति तैयार करना है, जो जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो। अभिभावक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, जालंधर (British Olivia School Jalandhar) से हमारे संपर्क नंबर 97817 84809, 0181-2414809 व अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट britisholiviaschool.in पर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

.