PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

क्या? जालंधर की राजनीति में फिर से जनता के बीच Active नजर आएंगे विधायक रमन अरोड़ा,

what-mla-raman-arora-will-once-again-be-active-among-the-public-in-jalandhar-politics-ptb-exclusive-news-by-editor-in-chief-rana-himachal

आप के सेंट्रल हल्का इंचार्ज की विधायक की एंट्री से क्या डगमगा जाएगी कुर्सी, हर तरफ हो रही खुसुर फुसुर,

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आप तो वैसे सब जानते ही होंगे कि बीते कई महीनों से जालंधर की राजनीति में लगातार उथल पुथल हो रही है, लेकिन यह उथल पुथल इस लिए नहीं की सब ठीक से चल रहा है बल्कि इसलिए क्योंकि कुछ भी ठीक से नहीं चल रहा है। हर कोई अपनी-अपनी कुर्सी बचाने व किसी की कुर्सी हिलाने में अंदर ही अंदर जालंधर से चंडीगढ़ तो चंडीगढ़ से दिल्ली तक चक्कर लगा रहा है और इधर की जानकारी उधर और उधर की जानकारी इधर देने में लगा हुआ है।

.

.

यह बात हम नहीं बल्कि शहर भर में हो रही खुसुर फुसुर से इधर से उधर फ़ैल रही है। यही नहीं अब कुछ दिन की ही बात ले लो जब तक सेंट्रल हल्के के विधायक जो पहले नाभा जेल में भ्रष्टाचार के मामले में बंद थे को जमानत मिलने के बाद फिर से जालंधर पुलिस ने एक और मामले में गिरफ्तारी दिखाकर फिर से कपूरथला जेल भेजने में एहम भूमिका निभाई थी को उस समय बड़ा झटका लगा जब विधायक रमन अरोड़ा के वकील ने कहा कि 9 दिन के रिमांड के दौरान पुलिस कोई भी सबूत नहीं जुटा पाई है। अभी तक विधायक पर सिर्फ आरोप हैं, साबित कुछ नहीं कर पाए और ना कुछ सबूत मिले हैं, इसलिए उसको जमानत दी जाए। अदालत में विधायक के वकील की बातों से सहमत होते हुए जमानत को मंजूर कर लिया।

.

what-mla-raman-arora-will-once-again-be-active-among-the-public-in-jalandhar-politics-ptb-exclusive-news-by-editor-in-chief-rana-himachal
What? MLA Raman Arora will once again be active among the public in Jalandhar politics PTB News Exclusive News by Editor-in-Chief Rana Himachal

.

तब से लेकर अभी तक शहर भर में चर्चा यह छिड़ी हुई है कि जब से विधायक रमन अरोड़ा जेल से निकले हैं वह हैं तो हैं कहाँ, चर्चा यह भी है कि विधायक साहब पंजाब से कई किलोमीटर दूर एक धार्मिक स्थल पर गए हैं और वह जल्द ही एक्टिव मूड में फिर से जनता के बीच नजर आएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा के जेल जाने के बाद हल्का इंचार्ज कोहली तो बन गए, लेकिन उनके पास पूरी पावर नहीं होने की वजह से जनता के कई अधूरे काम लटके पड़े हैं जोर विधायक रमन अरोड़ा के आने से पुरे हो सकते हैं।

यही नहीं चर्चा यह भी है कि कोहली जोकि इस समय सेंट्रल हल्के के हल्का इंचार्ज हैं का संबंध दिल्ली दरबार से है। वहीं सूत्र और राजनितिक दल बताते हैं की पंजाब और दिल्ली की इस समय बिगड़ी हुई है, जिसकी वजह से ही विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब के मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल जाने के बाद कोहली खेमें में सन्नाटा सा छाया हुआ है और तो और कोहली खेमें के कई नेता व कार्यकर्ता अब जल्द ही विधायक रमन अरोड़ा के एक्टिव होते ही वापसी भी कर सकते हैं।

.

what-mla-raman-arora-will-once-again-be-active-among-the-public-in-jalandhar-politics-ptb-exclusive-news-by-editor-in-chief-rana-himachal

.

शहर में हो रही खुसुर फुसुर से व राजनीति खेमें से मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा द्वारा नाभा जेल में बिताए गए अपने समय के दौरान नाभा जेल में बड़े-बड़े राजनितिक के धुरंधरों के साथ रहकर राजनीति की पूरी PHD करके निकले हैं और अब हल्के में आने वाले दो तीन दिन में वापिस लौटेंगे और फिर से अपने बंद पड़े ऑफिस में अपने समर्थकों के साथ नज़र आएंगे। हलांकि यह कहना मुश्किल है कि क्या उनको पंजाब सरकार बड़ा पद देगी या फिर विधायक वाली सिर्फ पावर, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन खुसुर फुसुर यह भी है कि जनता के बीच में आने के बाद विधायक रमन अरोड़ा सिर्फ दिल से जनता की सेवा में जुट जायेंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से सीट की दावेदारी भी ठोकेंगे।

.

लेकिन जनता जनार्दन आने वाले समय में विधायक रमन अरोड़ा से क्या खुश हो पायेगी? क्या विधायक रमन अरोड़ा इन बचे कुछ महीनों में क्या जनता को हर सुख दे पाएंगे? क्या अधूरे कार्यों को क्या वह समय सीमा पर पूरा कर पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि जिन वादों के साथ वह जनता के बीच जनता के आशीर्वाद से 2022 में  विधायक बने थे, वह आज भी कई सालों से अधूरे पड़े हैं। वहीं सड़कों का तो यह हाल है कि हर तरफ गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़क नज़र आती है, स्ट्रीट लाइटें से लेकर पानी सीवरेज की समस्या जिसे भारी बरसात के दौरान सेंट्रल हल्के के लोगों ने भी देख लिया है का बुरा हाल हुआ पड़ा है।

अगली कड़ी में एक और खुसुर फुसुर के साथ हाजिर होंगे…………/

What? MLA Raman Arora will once again be active among the public in Jalandhar politics PTB News Exclusive News by Editor-in-Chief Rana Himachal

Latest News