PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से एक बड़ी ख़बर, बेटी ने तेजधार हथियार से कर डाली अपनी ही 85 साल की मां की हत्या,

brutal murder in jalandhar daughter kills 85 year old mother in phillaur

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / फिल्लौर : जिला जालंधर के अधीन पड़ते फिल्लौर से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है जहां आज एक बेटी ने इंसानी रिश्तों की मर्यादा तोड़ते हुए अपनी ही 85 वर्षीय मां की तेजधार हथियार से हत्या कर डाली / पुलिस ने आरोपित युवती बिंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है /

बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी महिला अपने मां-बाप की इकलौती लड़की है और पति व तीन बच्चों के साथ मां सत्या के साथ ही रह रही थी / इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची व मामले की जांच में जुटी गई / फ़िलहाल यह पता नहीं चला है कि आखिर आरोपित बिंदर ने मां सत्या की हत्या क्यों की,

वहीं पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला है / बुजुर्ग की हत्या के बाद मामले को लूट की रंगत देने का प्रयास किया गया है / पुलिस ने आरोपित युवती को पुलिस हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, हालांकि अभी तक उसने यह नहीं उगला है कि उसने अपनी मां की हत्या क्यों की /

वहीं DSP फिल्लौर हरलीन सिंह, थाना प्रमुख फिल्लौर बलविंदर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है / वहीं DSP ने कहा कि महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है और मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश उठाया जायेगा /