PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल के मंडी में बारिश ने मचाया तांडव, बस स्टैंड डूबा, कई वाहन बहे,

bus-stand-submerged-buses-and-many-vehicles-swept-away-big-rain-wreaked-havoc-in-himachal-pardesh-mandi-one-dead

PTB Big न्यूज़ मंडी : सोमवार रात मंडी जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। धर्मपुर में बस स्टैंड और आसपास के घरों व दुकानों में पानी भर गया। तेज बहाव के चलते 10 से ज्यादा सरकारी बसें और गाड़ियां बह गईं। कुछ लोगों के भी पानी में बहने की खबर है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने बताया कि धर्मपुर में 6 लोग लापता हैं।

.

.

तेज बारिश के कारण सोन खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई। रात 2 से 3 बजे के बीच कई घरों की पहली मंजिलें पानी में डूब गईं। मंगलवार सुबह पानी का स्तर कम हुआ, लेकिन तब तक कई जगह नुकसान हो चुका था। इसी बीच मंडी के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से एक मकान ढह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दो लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया,

.

bus-stand-submerged-buses-and-many-vehicles-swept-away-big-rain-wreaked-havoc-in-himachal-pardesh-mandi-one-dead

.

एक शव बरामद हुआ है जबकि दो अब भी लापता हैं। बचाव कार्य जारी है। शिमला में भी हालात खराब हैं। हिमलैंड, बीसीएस स्कूल और पांजली में लैंडस्लाइड के कारण 15 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। हिमलैंड में भूस्खलन के चलते शिमला की लाइफलाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड बंद हो गया है। मौसम विभाग शिमला ने मंगलवार को छह जिलों:–

.

बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर – के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बुधवार से बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आने की संभावना है, लेकिन अभी मानसून के जाने के कोई संकेत नहीं हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें। राहत और बचाव दल लगातार काम में जुटे हुए हैं।

.

.