PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बेटिंग ऐप केस में ED ने कसा युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद पर शिकंजा,

ed-summons-yuvraj-singh-sonu-sood-robin-uthappa-1xbet-illegal-betting-app-case-delhi

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कई नामचीन हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ED ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा है। वहीं, अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी 22 सितंबर को समन जारी किया गया है।

.

.

इस केस में क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं, बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा ईडी दफ्तर पहुंचे और TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी एजेंसी सवाल-जवाब कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अभी तक ईडी को यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं, एजेंसी फिलहाल उनके रुख का इंतजार कर रही है।

.

ed-summons-yuvraj-singh-sonu-sood-robin-uthappa-1xbet-illegal-betting-app-case-delhi

.

इस मामले में ED पहले ही भारतीय क्रिकेटर्स शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह से पूछताछ कर चुकी है। अब युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet के प्रचार से जुड़े आरोपों पर तलब किया गया है। रॉबिन उथप्पा 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर इतिहास रचा था। उस फाइनल में उथप्पा ने 8 रन का योगदान दिया था।

.

यह जांच कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ी हुई है। आरोप है कि इस ऐप के जरिए कई निवेशकों और आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई, साथ ही बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी भी हुई। दूसरी ओर, कंपनी का दावा है कि 1xBet सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों का अनुभव रखने वाला एक वैश्विक प्लेटफॉर्म है। कंपनी के मुताबिक, उनके प्लेटफॉर्म से जुड़े उपयोगकर्ता हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगाने की सुविधा पाते हैं, साथ ही, उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप 70 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं।

.

.