PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आम आदमी को महंगाई का लगा एक और बड़ा झटका,

business diary lpg price hike domestic lpg gas cylinder prices increased 50 rupees

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : महंगाई की मार से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। जबकि, पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। नए दाम आज से प्रभावी हैं।

इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई है।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया था। अब बुधवार की सुबह को घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। गौरतलब है कि पहली बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। बुधवार को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9 रुपये की कटौती की गई है।

दिल्ली में एक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,012 रुपये हो गई है। गैस सिलेंडरों की नई दिल्ली में 6 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी हैं। अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की बदली हुई कीमत इस प्रकार है- दिल्ली- 1,053 रुपये प्रति सिलेंडर, मुंबई- 1,052 रुपये, कोलकाता- 1,079 रुपये, चेन्नई- 1,068 रुपये,