PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कनाडा में नौकरी से निकाले गए 100 से ज्यादा सिख, जाने पूरा मामला,

more than 100 Sikhs fired in Canada

PTB Big News कनाडा : विदेश बसने के इच्छुक पंजबियों के लिए कनाडा मनपसंद देश है। यही वजह है कि यहां बड़ी संख्‍या में सिख रहते हैं और बिजनेस औऱ नौकियां करते हैंं। लेकिन कनाडा प्रशासन के एक कदम से सिखों में रोष पैदा हो गया है। टोरंटो सिटी प्रशासन ने 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड को दाढ़ी के कारण नौकरी से हटा दिया है। इसके बाद सिख संगठनों में भारी रोष है।

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा गार्ड के लिए N95 मास्क लाज़िमी है और सिखों की दाढ़ी होने के कारण वह इसे सही ढंग से पहन नहीं पाते इसलिए इसी पूरी फिटिंग के लिए क्लीन शेव गार्ड की ज़रूरत है। फिट टेस्ट के समय चेहरे पर दाढ़ी रखने की इजाज़त नहीं है। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए वर्ल्ड सिख आर्गेनाइजेशन ऑफ कनाडा (WSO) ने नौकरी से निकाले गए सिख सुरक्षा गार्डों की तुरंत बहाली की मांग की है।

सिटी ऑफ टोरंटो ने हाल ही में शहर की साइट्स पर सुरक्षा गार्डों के लिए ‘क्लीन शेव’ भर्ती शुरू की है। इसके परिणामस्वरूप सिख सुरक्षा गार्डों को नौकरी से निकाला गया है। WSO के प्रधान तेजिंदर सिंह सिद्धू ने टोंरटो प्रशासन के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि महामारी के दौरान क्लीन शेव न होने के कारण सिख सुरक्षा गार्डों को नौकरी से बर्खास्त किया सरासर अन्याय।

शहर के मेयर का भी कहना है कि सिख सुरक्षा गार्डों के लिए कोई हल ढूंढा जाए। जो सिख गार्ड हटाए गए हैं, उन्हें तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। बता दें कि पंजाब के कैबनिट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्वीट कर इस नियम को रद्द करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि दाढ़ी और मूंछ सिख की शान और पहचान हैं। सिटी प्रशासन को इस नियम को तुरंत इसे रद करना चाहिए। इससे सिख जगत में गुस्से की लहर है।