PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

दिवाली वाले दिन Share Market में हुआ बड़ा धमाका, खुलते ही निवेशकों को हुआ भरी मुनाफ़ा,

business-share-market-20th-october-2025-sensex-rise-by-666-points-and-nifty-byu-200-points-stock-market

PTB Business न्यूज़ मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार, 20 अक्टूबर को दिवाली के मौके बड़ी तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेड के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 651.72 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 84,603.91 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 204.55 अंक या 0.80 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 25,914.40 पर पहुंच गया।

.

.

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में तेजी बनी हुई है। ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर पर नजर डाले तो इसमें बड़ी तेजी बनी हुई है। यह 318 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 60,945 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इस इंडेक्स में अशोका लेलैंड टॉप पर बनी हुई है। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भी मजूबती नजर आ रही है और यह 349 अंक उछलकर कारोबार कर रहा है।

.

.

एशियाई बाजारों की शुरुआत सोमवार को पॉजिटिव रुख देखने को मिला। निवेशकों की नजर चीन से आने वाली महत्वपूर्ण आर्थिक रिपोर्ट्स पर टिकी हुई है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2.5 प्रतिशत ऊपर रहा। हांगकांग का हैंग सैंग इंडेक्स 2.1 प्रतिशत चढ़ा जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। सभी प्रमुख सूचकांकों ने साप्ताहिक बढ़त दर्ज की।

.

.

निवेशकों ने रीजनल बैंकों में क्रेडिट नुकसान और चल रहे व्यापारिक तनावों की चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया। एसएंडपी 500 में 0.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई, टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 0.52 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ, जबकि डाओ जोन्स 0.52 प्रतिशत गिर गया। घरेलू शेयर बाजार में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, पंजाब नेशनल बैंक और

.

.

आईडीबीआई बैंक के शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 2.9% की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में समेकित कर-पश्चात लाभ (Profit After Tax ) में 10% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 16,563 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये हो गया।