PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Share Market में हफ्ते के पहले दिन फिर देखने को मिली बहार, इस सेक्टर में दिखी सबसे ज्यादा तेजी,

business-share-market-stock-market-bse-sensex-nse-nifty-big-high

.

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : हफ्ते के पहले ही दिन कारोबारी दिन यानी सोमवार 21 अप्रैल 2025 को सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़कर 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर है। बैंक निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। ये 1000 अंक चढ़कर 55,000 के पार पहुंच गया है। बैंकिंग के अलावा आज IT और मेटल शेयर्स में भी बढ़त है। इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा में 4% से ज्यादा की तेजी है। 

.

.

आज (18 अप्रैल) एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 429 अंक (1.24%) की गिरावट है। कोरिया के कोस्पी 2,484 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.30% की तेजी है, ये 3,286 पर कारोबार कर रहा है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। 17 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 527 अंक (1.33%) और नैस्डेक कंपोजिट 20 अंक (0.13%) गिरकर बंद हुए।

.

.

जबकि S&P 500 इंडेक्स 7 अंक (0.13%) की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में तेजी की 3 वजह : यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। भारत के विपरीत चीन को अमेरिका की तरफ से टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है। विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।

.

17 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,667.94 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,006.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस हफ्ते FIIs टोटल ₹14,670.14 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, DIIs ने ₹6,470.52 करोड़ के शेयर बेचे। शेयर बाजार में गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही थी। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ था।