PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर के थाना रामा मंडी का चार्ज संभालते ही सख्त तेवर में नजर आये SHO मनजिंदर सिंह बासी, कहा – नशा बेचने वालों को नहीं जाएंगे बक्शा,

sho-manjinder-singh-basi-was-seen-in-a-strict-mood-as-soon-as-he-took-charge-of-jalandhar-rama-mandi-police-station-said-those-who-sell-drugs-will-not-be-spared

.

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बीते दिन सेन्ट्रल क्षेत्र में पड़ते कई थानों के थाने दारों के तबादले कर दिए गए, जिसमें थाना बस्ती बावा खेल से बदल कर आए SI मनजिंदर सिंह बासी को थाना रामा मंडी का बतौर SHO नियुक्त क्या गया है। जालंधर कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा द्वारा बीते शनिवार को यह आदेश जारी किये गए। इस दौरान थाना रामा मंडी का चार्ज संभालते हुए नवनियुक्त SHO मनजिंदर सिंह बासी ने थाना रामा मंडी के

.

.

स्टाफ तथा फील्ड में काम करने वाले मुलाजिमों के साथ विशेष मीटिंग कर उन्हें अपनी डयूटी पूरी ईमानदारी से निभाने तथा उनके पास आने वाले लोगों को पूरा इंसाफ देने सबंधी दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान थाना प्रमुख रामा मंडी नव नियुक्त प्रभारी SHO मनजिंदर सिंह बासी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि थाना रामा मंडी के इलाके में नशे के कोहड़ को पूरी तरह से जड़ से खत्म करना उनका मुख्य उदेश्य होगा।

.

.

इस दौरान उन्होंने थाना रामा मंडी की हद में आते इलाके के उन नशा तस्करों को व क्रिमिनल किसिम के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने कानून की उलंघना की तो उनको किसी भी कीमत पर बखशा नहीं जाएगा। आपको यह भी बता दें कि SHO मनजिंदर सिंह बासी ने 15 जनवरी को बस्ती बावा खेल का चार्ज लेने के बाद से पुरे तीन महीने अपनी पुलिस सेवाओं को बाखूबी रूप से निभाया।

.