PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

लायलपुर खालसा कॉलेज के कैडेट का राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में चयन,

cadet-of-lyallpur-khalsa-college-selected-in-the-national-republic-day-parade-jalandhar

.

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपर खालसा कॉलेज के बी ए दूसरे वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार का 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाली परेड में चयन हुआ है। प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह ने प्रेस रिलीज में बताया कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज का एनसीसी यूनिट ए एन ओ लेफ्टिनेंट करणवीर सिंह के नेतृत्व में पिछले 3 वर्षों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में हिस्सा ले रहा है।

.

.

कॉलेज का एनसीसी यूनिट दो पंजाब एनसीसी बटालियन से जुड़ा हुआ है। प्रिंसिपल ने एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल विनोद जोशी का कैडेट्स को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन करने में आभार व्यक्त किया। गणतंत्र दिवस के प्रतिष्ठित कैंप में चयन के लिए एनसीसी कैडेट के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। शुरुआती चुनाव प्रक्रिया 2 पंजाब बटालियन दोबारा आयोजित की गई थी।

.

.

कैडेट्स का अंतिम चयन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय द्वारा एनसीसी अकैडमी रोपड़ में पूरा किया गया था। गणतंत्र दिवस शिवर का मूल उद्देश्य कैडेट्स के बीच देशभक्ति अनुशासन और नेतृत्व के गुणों की भावना पैदा करना होता है। वार्षिक कैंप कैडेट्स को सैनिक सिखलाई, सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ सामाजिक सेवा में पहल के आधार पर आगे आने के लिए प्रेरित करता है।

.

.

यह कैंप भारत की एकता और गौरव का प्रतीक माना जाता है। इस वार्षिक गणतंत्र दिवस कैंप में सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2274 कैडेट भाग ले रहे हैं। यह कैंप दिल्ली कैंट के करिअप्पा परेड मैदान में शुरू हो चुका है। इस ऐतिहासिक परेड में भारतीय कैडेट्स के अलावा 25 मित्र देशों के कैडेट भी हिस्सा ले रहे हैं।

.