PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से सांसद सुशील रिंकू को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर,

punjab-jalandhar-aap-mp-sushil-rinku-lok-sabha-election-candidate-2024

.

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ राणा) हिमाचल : पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। 13 लोक सभा सीट पर मंथन को लेकर आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर अहम बैठक चल रही है, जिसमें सुशील रिंकू को तैयारी करने के लिए कहा गया है।

.

AAP के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि उनके नाम पर बैठक में मुहर लगा दी गई है। मीटिंग में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, आप नेता राघव चड्ढा सहित विभिन्न वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस दौरान ये फैसला लिया गया है। जल्द इसे लेकर पार्टी आलाकमान नोटिफिकेशन जारी करेगी। फिलहाल मीटिंग में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं आया है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि जालंधर के मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू इससे पहले कांग्रेस पार्टी में थे। वह कांग्रेस की ओर से जालंधर वेस्ट हलके से विधायकी का चुनाव लड़ते थे। उन्हें आप के MLA शीतल अंगुराल ने हराया था। इस दौरान जब जालंधर से पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हुआ तो रिंकू कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए।

.

.

जिसके बाद आप द्वारा उन्हें टिकट दी गई और वह सांसद का चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी को 58,691 वोटों से हराया था। आपको यह भी बता दें कि सुशील रिंकू जब से सांसद बने हैं तबसे वह और उनका पूरा परिवार लोगों की सेवा में अपने ऑफिस में मौजूद रहकर लगातार लोगों की समस्याओं का समाधान करने में लगे हुए हैं, जिसकी वजह से उनकी तारीफ भी हो रही है।

.

.