.
.
PTB Big Political News youth leader condemns terror attack on security forces in Pulwama Punjab Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले के बाद जालंधर के युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के प्रधान एंव युवा नेता सुशील तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है / तिवारी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शहीद जवानों के परिवार वालों के लिए अपना दुख प्रकट किया / तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ”आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले से मन दुखी है /
.
.
इस हमले में हमारे सीआरफीएफ के कई जवान शहीद हो गए / इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है/’ तिवारी ने पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है / तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित इस आंतवादी हमले की भारत को मूंहतोड़ जवाब देना चाहिए /
.
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने हमला किया / इस धमाके में 39 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और 35 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं /
.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में ये हमला उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ के जवानों को श्रीनगर से पुलवामा ले जाया जा रहा था / इस काफिले में सीआरपीएफ की करीब 39 गाड़ियां थीं / इस काफिले में सीआरपीएफ की 54वीं, 179वीं और 34वीं बटालियन एक साथ जा रही थीं /
.
.
खबरों के मुताबिक एक छोटी गाड़ी में फिदायीन हमलावर बैठा हुआ था और वो विस्फोटक से भरी गाड़ी लेकर बस से टकरा गया / इस ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने फायरिंग भी की / जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है / जैश-ए-मोहम्मद ने कहा है कि ये एक फिदायीन हमला है / बता दें कि 2004 के बाद से जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमला नहीं हुआ था /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News youth leader condemns terror attack on security forces in Pulwama Punjab Jalandhar






































