PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाबियों के लिए खुशख़बरी, Work Permit के नियमों में किया कनाडा सरकार ने बड़ा बदलाव, मिलेगा बड़ा फायदा,

canada-work-permit-new-rules-canada-government

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली / कनाडा : कनाडा सरकार ने वर्क परमिट से जुड़ी नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है, जिससे हजारों भारतीयों को सीधा लाभ मिलेगा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में लागू की गई यह अस्थायी सार्वजनिक नीति खासकर उन विदेशी कामगारों के लिए राहत लेकर आई है, जो कनाडा में नौकरी बदलने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं या जिनका वर्क परमिट आवेदन अभी प्रॉसेस में है।

.

Canada में भारतीय मूल के लोगों की एक बड़ी आबादी रहती है, जिनमें से लाखों लोग पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में वहां जाते हैं। ऐसे में वर्क परमिट नियमों में दी गई यह छूट भारतीय पेशेवरों और छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है। नए नियमों के तहत वे लोग, जिनके पास Valid Work Permit है और जिन्होंने नया वर्क परमिट प्राप्त करने के लिए आवेदन कर रखा है,

.

.

वे निर्णय लंबित रहने के बावजूद नई नौकरी शुरू कर सकते हैं। अब तक, किसी एक विशिष्ट नियोक्ता के लिए वर्क परमिट रखने वाले विदेशी नागरिक, Work Permit समाप्त हो जाने के बाद जब तक नया Permit जारी न हो जाए, तब तक नई नौकरी शुरू नहीं कर सकते थे। लेकिन अब यह बाधा हटा दी गई है। जो कामगार Work Permit नवीनीकरण के लिए आवेदन कर चुके हैं,

उन्हें तत्काल नई नौकरी शुरू करने की अनुमति दी गई है, भले ही उनकी फाइल अभी पेंडिंग हो। इस नीति का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो किसी नए व्यवसाय या नियोक्ता के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन पुराने नियमों के तहत ऐसा करने के लिए उन्हें Work Permit की नई मंजूरी का इंतजार करना पड़ता था। अब वे बिना देरी के नई नौकरी शुरू कर सकते हैं,

.

.

जिससे उन्हें आय और करियर में रुकावट नहीं झेलनी पड़ेगी। नए नियम का लाभ उठाने के लिए विदेशी कामगारों को जरूरी है कि वे वर्क परमिट नवीनीकरण का आवेदन समय पर दाखिल करें। एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद, वे बिना किसी कानूनी अड़चन के नई नौकरी पर जा सकते हैं। यह निर्णय खासकर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो अपने करियर में लचीलापन चाहते हैं और कनाडा में दीर्घकालिक रोजगार की योजना बना रहे हैं।

.